यूपी : अलीगढ़ में सपा-रालोद की संयुक्त सभा के दौरान मंच की रेलिंग टूटी, मच गई भगदड़, वीडियाे देखें

Assembly election 2022 : अलीगढ़ के इगलास में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दोनों पार्टियों की संयुक्त रैली थी।
 | 
jayant chaudhary
Assembly election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रैली करने में जुटीं हैं। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ इगलास में  सपा और रालोद की संयुक्त रैली थी। मंच पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान मंच तक पहुंचने के लिए लगी रेलिंग टूट गई। जिससे वहां भगदड़ मच गई।7

 

 अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की एक संयुक्त जनसभा के दौरान मंच की रेलिंग टूटने से रैली स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो भी जारी किया गया है।

 


अखिलेश यादव भी होने वाले थे शामिल 

जानकारी के अनुसार दोनों पार्टियों की संयुक्त रैली के दौरान रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी तो मंच पर आ चुके थे। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव को भी आना था। परंतु उनके परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित होने के चलते अखिलेश यादव ने अगले तीन दिनों के लिए खुद को सार्वजनिक रूप से अलग रखने का फैसला लिया । बताया जा रहा है कि मंच के पास रखे स्पीकर भी गिर गए।

dr vinit

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।