UP Assembly election date : मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस तारीख को होगा मतदान, पूरी लिस्ट देखें

UP Assembly election date :  यूपी विधानसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहले चरण में  58 सीटों पर मतदान होगा।
 | 
assembly election 2022
UP Assembly election date announced : चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 7 चरणों में यूपी में वोटिंग होंगी।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुशील चंद्रा (chief election commissioner Susil chandra) ने  चुनाव के बारे में जानकारी दे दी है।

 

पश्चिमी यूपी सहित मेरठ में चुनाव इस तारीख को मतदान

 
 जानकारी के अनुसार मेरठ जिला सहित पश्चिमी यूपी विधानसभा सीटों पर पहले चरण में चुनाव होना बताया जा रहा है। मेरठ, गाजियाबाद, बागपत और मुजफ्फरनगर जिले में 10 फरवरी को चुनाव होगा। 

  

इन तारीखों में होंगे चुनाव (UP Assembly election date announced )

 पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 7 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। मतगणना 10 मार्च को होगी। कुल मिलाकर 10 मार्च को हार-जीत का पता लगने लगेगा।

 

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh)  -  
  1. पहले चरण -   10 फरवरी को  58 सीटों पर मतदान 
  2. दूसरा चरण -   4 फरवरी को 55 सीटों पर मतदान
  3. तीसरा चरण -  20 फरवरी को 69 सीटों पर मतदान
  4. चौथा चरण -   23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान
  5. पांचवे चरण -  27 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान
  6. छठे चरण -    3 मार्च को 57 सीटों पर मतदान
  7. सातवे चरण - 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान

8.55 करोड़ महिला वोटर

उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते 16 प्रतिशत मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस बार 5 राज्येां में कुल 690 सीटों पर चुनाव होगें। इस बार 24.9 लाख नए मतदाता हैं जो वोट करेंगे। चुनाव में 8.55 करोड़ महिला वोट करेंगे। इस प्रकार कह सकते हैं कि करीब कुल वोटरों में आधी संख्या महिलाओं की है। 

40 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार

हर बूथ पर 1250 वोटर वोट कर सकेंगे। वहीं, आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार की चुनाव आयोग को जानकारी देना जरूरी होगा। वहीं, उम्मीदवार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में 40 लाख रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे। वहीं, मणिपुर, गोवा में 28 लाख से ज्यादा पूरे इलेक्शन में खर्चा नहीं किया जा सकेगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।