Congress Candidate List: कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इसमें 50 महिलाएं; उन्नाव रेप पीड़िता को टिकट, पत्रकार और अभिनेत्री का नाम भी

 Congress Candidate list For UP Election: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस सूची में 50 महिलाएं हैं।

 | 
Priyanka gandhi gorakhpur
 

Congress Candidate list For UP Election: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस सूची में 50 महिलाएं हैं। जिन महिलाओं को टिकट दिए गए हैं उनमें कुछ पत्रकार हैं, कुछ अभिनेत्री हैं। इसके अलावा उन महिलाओं के नाम भी शामिल हैं जिन्होंने संघर्ष किया है या अत्याचार सहे हैं।

कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी गई है। कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा कि आज कांग्रेस यूपी चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं।


कांग्रेस ने बताया कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।


हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।


सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।