बीजेपी युवा मोर्चा मेरठ महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित, रमन खुराना को बड़ी जिम्मेदारी

भाजयुमो की मेरठ महानगर कार्यकारिणी के 31 पदाधिकारियों की लिस्ट में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 12 सदस्यों को शामिल किया गया है।

 | 
Meerut BJP
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) युवा मोर्चा (BJYM) के मेरठ महानगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। अंकुश कुशवाहा को युवा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रमन खुराना को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। Read Also : स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश पर हमला, बोले- कुछ दिन बाद सपा वाले कहेंगे पहला हवाई जहाज हमने बनाया था

 

31 पदाधिकारियों की लिस्ट
भाजयुमो की मेरठ महानगर कार्यकारिणी के 31 पदाधिकारियों की लिस्ट में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने इसकी सूची जारी की। 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर भव्य त्यागी, अखिल गोयल, कमल मित्तल, अक्षय भड़ाना, यथार्थ नारंग और अंबर अग्रवाल को मनोनीत किया है। जबकि विनोद जाटव और पियुष शर्मा को महामंत्री बनाया गया है। 

 

मैं पूरी ईमानदारी से काम करुंगा
इस मौके पर कोषाध्यक्ष रमन खुराना ने बताया कि संगठन द्वारा मुझपर विश्वास कर जो दायित्व सौंपा गया है, उसे मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ निर्वहन करूंगा एवं हम सब महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंकुश कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करेंगे एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प #AatmaNirbharBharat बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कहा कि नव दायित्व के लिए सभी का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्त्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंप मेरठ व पार्टी की सेवा करने का मौका दिया है।

 

काफी स्नेहपूण व्यवहार
इस मौके पर रमन ने बताया कि भाजयुमो के भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल काफी मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता रहे हैं। उनका युवाओं के प्रति काफी स्नेहपूण व्यवहार रहा है। मुझे विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपनी दायित्वों का पूरी निष्ठा तथा समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई शक्ति एवं गति प्रदान करेंगे। 

 

ये है कार्यकारिणी 

  • अध्यक्ष अंकुर कुशवाह
  • उपाध्यक्ष भव्य त्यागी, अखिल गोयल, कमल मित्तल, अक्षय भड़ाना, यथार्थ नारंग, अमबर अग्रवाल,
  • महामंत्री : विनोद जाटव, पीयूष शर्मा
  • मत्री: मयंक कौशिक, संचित गुप्ता, रमन बालियान, मयंक वर्मा, नोनू पण्डित, अम्बुज त्यागी
  • कोषाध्क्ष: रमन खुराना 
  • कार्यालय प्रभारी: अनुज लोधी
  • सोशल मीडिया प्रभारी : हिमांशु कौशिक
  • मीडिया प्रभारी : विक्रम शर्मा
  • सदस्य : अक्षित त्यागी, रोहित आनन्द, हिमांशु भटनागर, अभिषेक ठाकुर, करण वाल्मीकि, अमरजीत सिंह, अभिषेक राणा, हेमन्त शाक्य, नमन गोयल, इशान अग्रवाल, चिराग रस्तौगी, नितिन उपाध्याय 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।