UP assembly election : भाजपा ने मेरठ में 7 सीटों में से 3 पर चेहरे बदले, मेरठ शहर सीट से कमलदत्त शर्मा को मिला मेहनत का इनाम

UP assembly election : bjp हाइकमान ने दिल्ली भाजपा के मुख्य कार्यालय में प्रेसवार्ता की।
 | 
bjp meerut
UP assembly election : 172 नामों पर चर्चा के बाद भाजपा ने दो चरणों की विधानसभा के लिए 105 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

 

 7 सीटों में से 3 पर नए चेहरे
मेरठ जिले में सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर पुराने विधायकों को मौका दिया गया है। जबकि 3 सीटों पर बदलाव किया गया है। शहर सीट से भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा का एक दम नया नाम है। कमलदत्त कई सालो से शहर में कार्य कर रहे थे।

 

 उनके द्वारा समय-समय पर रैलियां, कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। जिसे देखकर लगता है कि पार्टी ने उनके कार्य को देखा है। जिसके आधार पर उन्हें यह मौका दिया है।

 

मेरठ जिले में इनको मिला टिकट

  1. शिवालखास - मनेंद्रपाल सिंह
  2. सरधना - संगीत सोम
  3. हस्तिनापुर- दिनेश खटीक
  4. मेरठ कैंट -अमित अग्रवाल
  5.  किठौर - सतवीर त्यागी
  6. मेरठ शहर- कमलदत्त शर्मा
  7. मेरठ दक्षिण - सोमेंद्र तोमर  

आज नामांकन का दूसरा दिन

जानकारी के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन की शुरूआत 14 जनवरी रखी है वहीं, 27 जनवरी तक नाम वापस की तारीख है।

 

पहले चरण में इन जिलों में मतदान 

पहले चरण यानी 10 फरवरी को मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज आदि 14 जिलों में मतदान होगा।

 

10 मार्च को मतदान

पिछले दिनों चुनाव आयोग द्वारा प्रेसवार्ता कर 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान किया था। जिसमें सबसे पहले उत्तर प्रदेश में चुनाव शुरू हो रहा है। यूपी में 7 चरणों में मतदान आयोजित करने की बात कही गई।
  1. पहला चरण 10 फरवरी
  2. दूसरा चरण 14 फरवरी
  3. तीसरा चरण 20 फरवरी
  4. चौथा चरण 23 फरवरी
  5. पांचवा चरण  27 फरवरी
  6. छठा चरण 3 मार्च
  7. सातवां चरण 7 मार्च

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।