स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एक दिन पहले ही BJP से इस्तीफा देकर हुए थे SP में शामिल

 पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सुल्तानपुर के कोर्ट ने उनको आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है।  

 | 
swami prasad maurya and akhilesh yadav
 

मंगलवार को BJP से इस्तीफा देने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सुल्तानपुर के कोर्ट ने उनको आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है। Read Also: Breaking: BJP के एक और मंत्री का इस्तीफा, योगी सरकार पर लगाया दलितों, पिछड़ों और युवाओं की अनदेखी का आरोप

साल 2014 में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। इस पर अपर मुख्य दंडाधिकारी MP-MLA ने पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पूर्ववत जारी गिरफ्तारी वारंट को जारी करने का आदेश दिया है। 


बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट पहले से जारी था, लेकिन 2016 में उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा था। इसी 6 जनवरी को MP-MLA कोर्ट ने मौर्य को 12 जनवरी को हाजिर होने को कहा था, जब वह हाजिर नहीं हुए तो वारंट पूर्ववत जारी कर दिया गया।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।