आंवला-अदरक का जूस पीने से होती है इम्यूनिटी मजबूत, घर पर इस तरह से करें तैयार

इम्यूनिटी को मजबूत करने में आंवला और अदरक का जूस काफी फायदेमंद हैं। हमें अनेक बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। 
 
आंवला का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। विटमिन-सी से भरपूर आंवला हमारे शरीर की कई  जरूरतों को पूरा करता है। वहीं, बीमारियों से लड़ने में भी हमारी मदद करता है। आंवले को हम मुरब्बा, चूर्ण, चटनी आदि रूप में लेते हैं। आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आवंला और अदरक का जूस भी ले सकते हैं। 

 

बताया जाता है कि अदरक का जूश गले में खराश और सूजन संबंधी बीमारियों को दूर करने का काम करता हैं। वहीं, अगर आप अदरक मिला देते हैं तो यह और भी ज्यादा कोल्सट्रोल व अन्य बीमारियों से लड़ने में कारगर हो जाएगा। काफी लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अदरक का टेस्ट ज्यादा भाता नहीं है। ऐसे में आप पुदिने की पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। 

 धनिया के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ

हरे रंग की सब्जी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और फाइबर होता है। इसमें डिटॉक्सिफाइंग, एंटी बैक्टीरियल और इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड से भी भरपूर होता है। ये सभी गुण धनिया को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बेहतरीन फूड बनाते हैं। 

 

पुदीने की पत्तियों के स्वास्थ्य लाभ 

 

पुदीना का इस्तेमाल सूजन और संक्रमण से लड़ने के लिए किया जा सकता है। कई अध्ययनों के अनुसार पुदीना एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का एक समृद्ध स्रोत है जो गले की खराश और खांसी से तुरंत राहत दे सकता है। इसके अलावा, इसकी फ्रेश सुगंध सिरदर्द को दूर रखने में मदद करती है। 

 

जूस बनाने के लिए सामग्री
  • आंवला- 5-6 कटे हुए
  • अदरक का रस 1 चम्मच
  • धनिया या पुदीना पत्तियां 3-4
  • स्वादनुसार काला नमक
  • शहद1 चम्मच

 

बनाने की विधि 

 

सभी सामग्री को गुनगुने पानी से धो लें। आंवले को काट कर जूसर में डाल लें। सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। आप चाट मसाला भी डाल सकते हैं। इसे एक गिलास में छान लें और आनंद लें।