वैक्सीन लगवाने पर सरकार दे रही मॉडिफाइड राइफल्स, शॉटगन जीतने का मौका; जाने कहां

 

भारत में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार जहां सोशल मीडिय पर प्रचार प्रसार कर रही है वहीं लोगों को रिवार्ड देने की भी घोषणा की है। इसी तरह कई देशों में वैक्सीन लगवाने लोगों को लॉटरी, कॉलेज स्कॉलरशिप, फ्री बीयर और प्री टिकट्स दी गई हैं। लेकिन अब अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में वैक्सीन लगवाने वालों को बंदूक देने की घोषणा की गई है। यह बंदूक भी कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि मॉडिफाइड राइफल्स, शॉटगन आदि दी जाएगी।

कहां हो रहा है ऐसा?

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के स्टेट वेस्ट वर्जीनिया में लोगों को ये ऑफर दिया गया है। दरअसल, यहां एक लॉटरी सिस्टम चलाया जाएगा, इस लॉटरी सिस्टम में जो लोग वैक्सीन लगवाएंगे, वो लोग हिस्सा ले सकेंगे और जीतने वाले शख्स को गन दी जाएगी। वैक्सीन लगवाने लोगों के लिए बंदूक गिफ्ट करने के साथ कैश लॉटरी का ऐलान भी किया गया है।

कब शुरू होगा ये ऑफर?

यह ऑफर 20 जून यानी फादर्स डे से शुरू होगा और कुछ हफ्तों तक जारी रहेगा। इस लकी ड्रॉ में जीतने वाले 10 लोगों में 5 को राइफल और 5 को शॉटगन गिफ्ट की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को स्कॉलरशिप, कस्टम ट्रक्स और लाइफटाइम हंटिंग, फिशिंग लाइसेंस जैसे गिफ्ट भी दिए जाएंगे। वहीं, 16 से 35 साल के सभी लोगों को गिफ्ट कार्ड भी दिए जाएंगे, जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है।

इतना ही नहीं, कई शूटिंग रेंज में भी वैक्सीन सेंटर बनवाए गए हैं। ऐसे में जो भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने आ रहा है, उन्हें 100 फ्री टारगेट का मौका भी दिया है। ऐसे में सरकार लॉटरी के साथ साथ अलग अलग तरीके से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। बता दें कि अभी तक 51.1 फीसदी लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है, जिसमें 9 लाख से अधिक लोगों को दोनों वैक्सीन लग चुकी है।

भारत में दिए गए थे गिफ्ट

दरअसल, भारत में लोगों को वैक्सीन लगवाने पर गिफ्ट दिए गए थे। राजकोट में कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर गिफ्ट में दिया गया था। इसके अलावा भी कई जगहों पर अलग अलग तरह के गिफ्ट दिए गए थे।