ऑस्ट्रेलिया में सोते लोगों को काट रहे चूहे, सरकार ने भारत से मांगा 5000 लीटर जहर

 

ऑस्ट्रेलिया में चूहों की तादाद बढ़ने से सरकार ने चूहा महामारी घोषित कर दी है। इसके अलावा भारत से 5000 लीटर ब्रौमेडिओलोन जहर की मांग की है ताकि चूहों को खत्म किया जा सके। चूहे ऑस्ट्रेलिया में फसलों को बर्बाद करने के साथ ही घरों,अस्पतालों और स्कूलों में घुस रहे हैं। बिजली के तार चबा रहे हैं, जिससे आग लग रही है। साथ ही सोते समय लोगों को भी काट रहे हैं।

ऑफर : अमेजॉन आधी कीमत पर दे रहा Prime Membership, बस करना होगा ये काम

न्यूज साउथ वेल्स में चूहों की तादाद एकदम बढ़ने से ‘माउस प्लेग’ घोषित कर दिया गया है। कृषि मंत्री एडम मार्शल बताते हैं कि चूहे खेतों, घरों, छत, फर्नीचर से लेकर स्कूल और अस्पतालों तक में घुस रहे हैं। लोग चूहों की वजह से बीमार होने लगे हैं। सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं, क्योंकि चूहे फसलों को तबाह कर रहे हैं।’ एडम ने आगे कहा- ‘यदि हम वसंत तक चूहों को कम नहीं कर पाए तो न्यू साउथ वेल्स को आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझना पड़ सकता है।’