VIDEO: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश का दावा, रूस का आरोप-यूक्रेन ने राष्ट्रपति आवास पर किया 'आतंकी' हमला

क्रेमलिन पर ड्रोन हमला: रूस और यूक्रेन युद्ध के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। मॉस्को के क्रेमलिन में ड्रोन से हमला किया गया है। यह हमला क्रेमलिन बिल्डिंग पर हुआ। इस बीच रूसी सेना को अलर्ट पर रखा गया है।
 
रूस ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाया है। रूस का आरोप है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश की गई है। यूक्रेन ने इसकी कोशिस की है। आरोप है कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन के जरिए हमला किया, लेकिन राष्ट्रपति भवन के पास हवा में इस हमले को नाकाम कर दिया गया। रूस के इस आरोप के बाद सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं रूस ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें एक चीज हवा में एक इमारत की ओर आती दिख रही है, जिसके बाद वह हवा में ही फट जाती है।Read Also:-मोदी सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को दे रही है 5000 रुपये, ऐसे उठा सकते हैं इसका लाभ

 

 

हालांकि रूस के इस दावे की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। रूस का कहना है कि इस हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रतिरक्षा प्रणाली ने इस हमले को नाकाम कर दिया। रूस के इस आरोप से सनसनी मच गई है। लंबे समय से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है।