Sperm Filled Syringe : महिला को लगाया वीर्य से भरा इंजेक्शन, गुस्साए जज ने आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

Sperm Filled Syringe : यह मामला अमेरिका (America) के मैरीलैंड  (Maryland) का है। यहां एक शख्स ने महिला के कुल्हे पर पीछे से वीर्य से भरी सिरींज (Semen Injection) चुभाो दी थी।

 
Sperm Filled Syringe : महिला को अपने वीर्य (Semen) से भरा इंजेक्शन (Semen Injection) लगाने के अपराध में अदालत ने आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। यह मामला अमेरिका (America) के मैरीलैंड  (Maryland) का है। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी 2020 में यहां 52 साल के एक शख्स ने किराने की दुकान पर मौजूद एक महिला के कुल्हे पर पीछे से वीर्य से भरी सिरींज चुभाो दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। किराना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी यह घटना कैद हो गई थी जिसमें एक महिला पर सीमेन अटैक करते हुए शख्स नजर आ रहा है। Read Also :Sex करते वक्त पार्टनर से बिना पूछे Condom उतारा तो हो सकती है जेल, जानें किस देश में बना यह कानून

 

आदतन अपराधी है आरोपी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला पर सीमन अटैक करने वाले इस शख्स का नाम थॉमस ब्रायन आउटलेट है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और 1986 से 1996 के बीच 6 अलग अलग वारदातों के लिए गुनहगार ठहराया जा चुका है। अब फरवरी 2020 में मैरीलैंड राज्य के चर्चटन में क्रिस्टोफर के फाइन फूड्स में शॉपिंग करने पहुंची एक महिला को वीर्य से भरा इंजेक्शन लगाने के अपराध में आरोपी को सजा सुनाई गई है।

 

वीर्य से भरी सीरिंज चुभोकर भी वहीं खड़ा रहा

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी थॉमस ब्रायन महिला पर सिरिंज से हमला करने के बाद दुकान पर ही खड़ा रहा था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके कूल्हे पर सिरीज चुभाने के बाद आरोपी ने उससे कहा था कि यह मधुमक्खी के डंक जैसा लगता है और जोर-जोर से हंसने लगा। महिला ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस ने मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। वारदात के 18 महीने बाद अदालत ने आरोपी ब्रायन को 10 साल की कड़ी सजा सुनाई।   Read ALso : महिला ने Vagina में भरा जहर, Oral Sex के दौरान पति को मारने की थी साजिश

 


पुलिस को आरोपी की कार से मिली वीर्य से भरी कई सिरींज

महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मैं स्टोर में मौजूद थी। उसी समय एक शख्स वसहां पहुंचा और उससे जोर से टकराया। महिला का कहना था कि उसे ऐसा लगा जैसे किसी ने उसके शरीर में सिगरेट से दाग दिया हो। महिला ने बताया कि उसे बेहद दर्द हो रहा था और घर पहुंचकर उसने देखा कि जिस जगह शख्स ने वार किया था वहां घाव हो गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी कार की तलाशी ली तो उसमें कई सिरींज मिली जिनमें  शख्स ने अपना वीर्य भरा हुआ था। पुलिस ने शक जताया था कि हो सकता है आरोपी ने कई और लोगों को निशाना बनाया हो।

 

पुलिस ने आरोपी शख्स को कोर्ट में पेश किया और जब जज को उसकी करतूतों के बारे में बताया और घटना की सीसीटीवीनाइ फुटेज दिखाई तो तो जज काफी गुस्से में आ गये थे। और फिर तमाम सबूतों के आधार पर आरोपी शख्स को 10 सालों की सख्त सजा सुनाई।