वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा, टूट कर अलग हुआ सूरज का बड़ा हिस्सा, नासा के जेम्स वेब टेलिस्कोप में कैद हुआ VIDEO

वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ। अंतरिक्ष मौसम विज्ञानी डॉ. तमिता शोवे ने इसकी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। कहा जाता है कि उन्होंने फिलामेंट से एक भाग को प्रमुखता से अलग हुआ है।
 
सूरज को लेकर वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला दावा किया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि सूरज का एक बड़ा हिस्सा टूट कर अलग हो चुका है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने सूर्य के टूटने की इस घटना को देखा है। इस दावे के बाद दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिक अब इसके बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने और एक स्पष्ट तस्वीर पेश करने के लिए घटना का विश्लेषण कर रहे हैं।

 

वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ। अंतरिक्ष मौसम विज्ञानी डॉ. तमिता शोवे ने इसकी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। वे मानते हैं कि एक हिस्सा प्रमुख रूप से फिलामेंट से अलग हो गया है और उत्तरी ध्रुव के चारों ओर एक विशाल ध्रुवीय भंवर के रूप में चक्कर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि 55 डिग्री से ऊपर सूर्य की वायुमंडलीय गतिशीलता को समझने की जरूरत है।