Biden से बोले Modi - हमने पुतिन से कहा था, यूक्रेन मुद्दे पर जेलेन्स्की से सीधे बात करें

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वर्चुअल मीटिंग की। रूस-यूक्रेन विवाद के बीच दोनों देशों के लीडरों के बीच हुई यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि दो शक्तिशाली देशों के बीच हुई यह वार्तालाप युद्ध को शांति की ओर ले जाएंगे। read more. Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में गिर इमरान खान की सरकार, विरोध में पड़े 174 वोट; जानें कौन बनेगा नया प्रधानमंत्री
मोदी ने बाइडेन से कहा कि उन्होंने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से सीधी बात की है। मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की से भी सीधी बात करने की नसीहत दी थी। 

 

मोदी ने बूचा शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्या की खबरों को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि, भारत इस हत्याकांड की निंदा करता है। उन्होने इस पर जांच की भी मांग की।

दोनों देश विचार-विमर्श जारी रखेंगे

अमेरिका-भारत के रिश्तो पर मोदी ने कहा कि दुनिया के 2 सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में हम स्वाभाविक भागीदार हैं। यूक्रेन के लोगों की भारत द्वारा की गई मदद की बाइडेन ने स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि अमेरिका और भारत रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभावों को स्थिर कर सकते हैं और इस पर दोनों देश विचार-विमर्श जारी रखेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती हुई रक्षा की साझेदारी का भी जिक्र किया। टू प्लस टू संवाद से पहले हुई मोदी और बाईडेन की यह मीटिंग महत्वपूर्ण हो सकती है।