अब बिना वीजा के कर सकेंगे श्रीलंका की यात्रा, और इन 6 देशों के लिए फ्री वीजा स्कीम का ऐलान, कैबिनेट का फैसला

कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों के लिए तत्काल प्रभाव से मुफ्त प्रवेश को मंजूरी दे दी। इन देशों के पर्यटकों को श्रीलंका जाने के लिए बिना किसी शुल्क के वीजा मिल सकेगा।
 
श्रीलंकाई कैबिनेट ने कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र में पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निर्माण के प्रयासों के बीच भारत और छह अन्य देशों के यात्रियों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने की नीति को मंजूरी दे दी है। विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को यह बात कही।  विदेश मंत्री साबरी ने एक बयान में कहा कि इसे 31 मार्च 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जाएगा। कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों के लिए तत्काल प्रभाव से मुफ्त प्रवेश को मंजूरी दे दी। इन देशों के पर्यटकों को श्रीलंका जाने के लिए बिना किसी शुल्क के वीजा मिल सकेगा।READ ALSO:-2000 रुपये का नोट बैन! अब लौट रहा 1000 रुपये के पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हवाले से आई बड़ी जानकारी.....

 

2019 में ईस्टर के दिन हुए बम धमाकों के बाद श्रीलंका में पर्यटकों का आना कम हो गया था। धमाकों में 11 भारतीयों समेत 270 लोग मारे गए और 500 से ज्यादा घायल हो गए।  मंत्री ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट, जो तुरंत शुरू हुआ, 31 मार्च, 2024 तक बढ़ाया जाएगा। इससे पहले मार्च में, श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा था कि भारत के साथ उनके देश के संबंध 'हमारी विदेश नीति में सबसे महत्वपूर्ण में से एक' हैं। 

 

इन देशों के पर्यटक अब बिना किसी शुल्क के श्रीलंका का वीजा प्राप्त कर सकते हैं, जो एक महत्वपूर्ण बदलाव है। भारत ऐतिहासिक रूप से श्रीलंका में आने वाले पर्यटन का प्राथमिक स्रोत रहा है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर के आंकड़ों में, भारत 30,000 से अधिक आगमन के साथ सबसे आगे है, जो कुल का 26 प्रतिशत है, जबकि चीनी पर्यटक 8,000 से अधिक आगमन के साथ दूसरा सबसे बड़ा समूह है।

 

1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से गंभीर आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा देश श्रीलंका इस समय राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है।