एक, दो, तीन या चार नहीं, महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान!

ये मामला पाकिस्तान के रावलपिंडी का है। प्रसव पीड़ा के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने छह बच्चों को जन्म दिया। 
 
पाकिस्तान में एक महिला ने एक, दो, तीन, या चार नहीं बल्कि छह बच्चों को जन्म दिया है। ये देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। मिली जाकारी के मुताबिक, 27 साल की इस महिला ने शुक्रवार को छह बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि छह बच्चों को जन्म देने के बाद मां की हालत बिगड़ गई थी। READ ALSO:-हीटवेव अलर्ट: देश रेड जोन में बदला? लू के थपेड़ों से भयभीत लोग; 17 शहरों में तापमान 43 के पार, सरकार ने जारी की एडवायजरी

 

महिला ने चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया
मामला पाकिस्तान के रावलपंडी का है। मोहम्मद वहीद की पत्नी जीनत वहीद को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल ले जाया गया। जीनत ने एक घंटे के अंदर एक के बाद एक छह बच्चों को जन्म दिया। जन्मे छह बच्चों में से चार लड़के और दो लड़कियां हैं।

 


डॉक्टर ने बताया कि सभी बच्चों का वजन 900 ग्राम से कम था। यह महिला की पहली डिलीवरी थी। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि बच्चों और उनकी मां की हालत फिलहाल ठीक है और सभी को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। बच्चों को जन्म देने के बाद जीनत को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

 

छह बच्चों को जन्म देना एक अनोखी घटना है। अस्पताल के लोग बहुत खुश हैं क्योंकि सभी बच्चों और मां को बचा लिया गया है। आमतौर पर ऐसी घटनाओं में बच्चों की जान खतरे में पड़ जाती है। परिजनों का कहना है कि उन्हें खुशी है कि उनके बेटे-बेटियां एक साथ घर पहुंच गए हैं। 

 

हालाँकि, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले ब्राजील में एक महिला ने 10 मिनट के अंदर 6 बच्चों को जन्म दिया था। साल 2022 में पाकिस्तान के कराची शहर में एक महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया। हालांकि उनमें से एक की मौत हो गई, बाकी पांच बच्चे स्वस्थ थे।