Fire breaks out at jail in Indonesia : इंडोनेशिया की जेल में भीषण आग, 41 ड्रग कैदी जिंदा जल गए, 39 झुलसे

Fire breaks out at jail in Indonesia, kills 41 drug inmates : इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत की एक जेल में भीषण आग लग गई है।
 

Fire breaks out at jail in Indonesia, kills 41 drug inmates : इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत की एक जेल में भीषण आग लग गई है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने बताया कि आग हादसे में 41 कैदियों की मौत हो गई है, जबकि 39 अन्य झुलस गए। 


फिलहाल बचाव और राहत का काम चल रहा है। रॉयटर्स के मुताबिक, जेल में क्षमता से अधिक कैदी भरे थे। आग बुधवार तड़के 1 या 2 बजे के आसपास लगी, इस वक्त ज्यादातर कैदी सो रहे थे। हादसे में कई कैदी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

न्याय मंत्रालय में सुधार विभाग की प्रवक्ता रीका अप्रिआंती ने बताया कि अधिकारी जकार्ता की बाहरी सीमा पर स्थित तांगेरंग जेल के सी ब्लॉक से लगी आग के कारणों की अब भी जांच कर रहे हैं, इस जेल में मादक पदार्थों से जुड़े मामले के अपराधियों को रखा जाता है।


रीका ने बताया कि सैकड़ों पुलिस एवं सैनिकों को तांगेरंग कारागार पर नियंत्रण के लिए तैनात किया गया है, इसमें 1,225 कैदियों को रखने की जगह है लेकिन 2,000 से ज्यादा कैदी यहां बंद हैं। उन्होंने बताया कि सी ब्लॉक में जब आग लगी उस दौरान वहां 122 कैदी मौजूद थे।