Salman Rushdie Attacked : न्यूयॉर्क में कार्यक्रम के दौरान मंच पर लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला 

सलमान रुश्दी को 1975 में नोवल पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें 1981 में मिटनाइट्स चिल्ड्रन के लिए बुकर प्राइज भी दिया गया।
 
Salman Rushdie Attack : अपनी किताव द सैटेनिक वर्सेज से विवादों में रहे सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें वह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में भारतीय मूल के ब्रिटिस नागरिक सलमान रुश्दी स्पीच देने मंच पर पहुंचे थे। उसी दौरान उन पर चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने उन्हें मुक्के भी मारे। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। चाकू लगने से सलमान घायल हो गए। Read also : नूपुर शर्मा की हत्या का दिया गया था टास्क, UP ATS ने सहारनपुर से जैश के आतंकी को किया गिरफ्तार
ब्रिटिश लेखर सलमान रुश्दी।

उनकी पुस्तक 'द सैटेनिक वर्सेज' को लेकर धमकियों का सामना करना पड़ा

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक सलमान रुश्दी पिछले 20 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। सलमान रुश्दी को अपनी पुस्तक 'द सैटेनिक वर्सेज' को लेकर धमकियों का सामना करना पड़ा है। बताया जाता है कि ये बुक 1988 से ईरान में प्रतिबंधित है क्योंकि इसे इस्लाम के प्रति ईशनिंदा करने का आरोप लगाया गया है। ईरानी शीर्ष नेता द्वारा उनके सिर पर इनाम भी रखा गया था।

1975 में मिला नोवल

जानकारी के अनुसार सलमान रुश्दी को को 1975 में नोवल पुरस्कार मिल चुका है। उसके बाद उन्हें 1981 में मिटनाइट्स चिल्ड्रन के लिए बुकर प्राइज भी दिया गया। उनकी  चौथी किताब, द सैटेनिक वर्सेज (1988) पर विवाद के बाद वह लोगों की नजरों से दूर रहे हैं। 2007 में, उन्हें साहित्य की सेवाओं के लिए इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा 'सर' की उपाधि से नवाजा गया था।