Shr Lanka Crisis : श्रीलंका में उग्र प्रदर्शन के चलते हालात बेकाबू, सांसद की मौत, कर्फ्यू लगाया गया, प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका अब तक के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है।
 
Shr Lanka Crisis : श्रीलंका सरकार की नीतियां और चीन की चाल में फंसा यह देश बरबाद हो गया है। लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान सत्तारूढ़ सरकार के एक सांसद की मौत हो गई। लोगों के आक्रोष को देखते हुए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Prime Minister Mahinda Rajapakse) ने इस्तीफा दे दिया है। 

 

यह है पूरा मामला 

साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका अब तक के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। श्रीलंका में यह हालत मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा की कमी के कारण पैदा हुआ।  जिसके चलते देश में खाने-पीने की चीजों के अलावा ईंधन आदि की भारी कमी हो गई। क्योंकि सरकार के पास दूसरे देश से खरीदने के लिए पैसा नहीं बचा है। कई महीनों से चल रही इस हालत के कारण लोगों में सरकार के प्रति भारी आक्रोष है। 
Shr Lanka Crisis
श्रीलंका में कई दिनों से प्रदर्शन चल रहे थे। सोमवार को प्रदर्शन उग्र हो गए। लोगों ने राष्ट्रपति भवन के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का वहां से हटाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान झड़प भी हुई हैं। इसमें कई लोग चोटिल हो गए हैं। 

 

सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद की मौत

 जानकारी के अनुसार श्रीलंका में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सांसद की कार को रुकवा लिया और गोलीबारी कर दी। जिसमें सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला बुरी तरह घायल हो गए। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई।  
Shr Lanka Crisis

2 नागरिक की मौत 139 घायल

श्रीलंका में प्रदर्शन उग्र हो उठे हैं। जिसके चलते अभी तक प्रदर्शन कर रहे लोगों में 2 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, 139 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं, अन्य शहरों में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिसके चलते स्थिति बदतर होती जा रही है। देश मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है।
Shr Lanka Crisis : श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया।

पीएम ने दिया इस्तीफा

पूरे श्रीलंका में सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के चलते देश बुरे दौर से गुजर रहा है। सांसद की मौत के बाद हालात और भी ज्यादा बिगड़ गए हैं। जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बारे में उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है। 

 

काेलंबों में सेना तैनात, कर्फ्यू लगाया

हालात बेकाबू होते देख श्रीलंका में राष्ट्रपति कार्यालय व अन्य स्थानों पर सेना को तैनात करना पड़ा है। क्यांकि हालात बहुत बुरे हो चुके हैं। हर ओर लोगों में सरकार की नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोष देखने को मिल रहा है। साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका अब तक के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. यह संकट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा की कमी के कारण पैदा हुआ जिसका अर्थ है कि देश मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है।
Shr Lanka Crisis

राष्ट्रपति ने कहा संयम बरते जनता

राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं आम जनता से संयम बरतने और यह याद रखने की अपील करता हूं कि हिंसा से केवल हिंसा फैलेगी। आर्थिक संकट में हमें आर्थिक समाधान की जरूरत है जिसे यह प्रशासन हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।’