Russia-Ukraine War : राजधानी कीव में घुसा रूस, परमाणु प्लांट कब्जाया, यूक्रेन के 137 लोगों की मौत, यूक्रेन का दावा 800 रूसी सैनिक मारे

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति ने युद्ध के बारे में कहा कि दुनिया ने हमें युद्ध में अकेला छोड़ दिया है।
 
Russia-Ukraine War : रूस के वार से यूक्रेन बुरे हालातों में पहुंच गया है। नाटों यूक्रेन को अकेले मरने के लिए छोड़ दिया है। शुक्रवार सुबह रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव में घुसने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले सैनिकों ने वहां के परमाणु केंद्र पर कब्जा कर लिया है। इस समय इमरजेंसी का शायरन राजधानी कीव में सुनाई दे रही है। यूक्रेन में करीब 137 लोगों के मारे जाने की खबर है।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने युद्ध के बारे में कहा कि दुनिया ने हमें युद्ध में अकेला छोड़ दिया है। कोई भी साथ देने को तैयार नहीं हैं। परंतु हम पीछे नहीं हटेंगे हमारे सैनिक डटके मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने दावा कि रूस के कई सौ सैनिकों को मार गिराया गया है।

इवानकोव में भीषण जंग जारी

यूक्रेन में अब उजाला होने लगा है तो तबाई का मंजर दिख रहा है। यूक्रेन के शहर इवानकोव में जगह-जगह इमरातों में आग लगी देखी जा सकती है। शहर के लोग ज्यादातर अंडरग्राउंड हो गए हैं।

रूबल पर बैन लगाया

वहीं, खबर आ रही है कि यूक्रेन में रूस की करेंसी रूबल को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। इससे पहले वह रूस पर कड़े फैसले ले चुका है। जिसमें कई बैंकों पर प्रतिबंध से लेकर व्यापार समझौते खत्म कर दिए है। 

800 रुसी सैनिकों को मारने का दावा

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) का कहा है कि हमारी सेना ने रूस के अभी तक 800 सैनिकों को मार गिराया है। वहीं, 5 लड़ाकू विमान 2 हैलिकॉप्टर सहित कई टेंकों को नष्ट कर दिया है।

पीएम मोदी ने रूस के प्रेस्टिडेंट से की बात

यूक्रेन के राजदूत ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में रूस से वार्ता करने की बात कही थी। जिसके बाद पीएम मोदी ने रात में रूस के राष्ट्रपति से वार्ता की। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लौटने को लेकर भी चर्चा की।

भारत के लोग बंकरों में पहुंचे

युद्ध के समय में सैकड़ों की संख्या में भारतीय छात्र अभी यूक्रेन के कई शहरों में फंसे हुए हैं। लगातार भारतीय सरकार से उन्हें वहां से लाने की गुहार लगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि वहां भारतीय छात्रों को बंकरों में रखा गया है। लगातार इमरजेंसी कंट्रोल रूम पर कॉल आ रही है।