Russia-Ukraine War : रूस ने 40 मिनट में दागी 36 मिसाइल, रूस का फाइटर जेट तबाह, अभी-अभी 13 यूक्रेन सैनिकों की मौत

 
रूस दूसरे दिन भी यूक्रेन पर हमले तेज कर रहा है। यूक्रेन के इस समय हालत बेहद नाजुक हो चली है। खबरों में आ रहा है कि किसी भी समय रूस के सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा कर सकते हैं। क्योंकि वह इसके बेहद करीब है। अभी-अभी काला सागर में मौजूद रूसी पोत ने यूक्रेन सैनिकों पर हमला बोल दिया। जिसमें 13 सैनिक मारे गए हैं।

 

खबरों के मुताबिक शुक्रवार सुबह रूस ने 40 मिनट में 36 मिसाइलें दांगी हैं। जिन्होंने भारी तबाही मचाई है। यूक्रेन में रू के टैंक कारों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं, सड़कों पर केवल टेेंक देखे जा रहे हैं। 

किसी समय कब्जा कर सकता रूस

अभी तक के जो हालात हैं, रूस किसी भी समय यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा जमा सकता है। क्योंकि वह राजधानी से कुछ किमी. की दूरी पर है, अभी कुछ समय पहले ओडोसी शहर पर रूस ने भारी बमबारी की है। वहीं, ड्रोन से हमले किए गए है।

युद्ध से दोनो ओर नुकसान

दो देशों के बीच युद्ध में दोनो ओर नुकसान हो रहा है। रूस के हमले में 137 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति हेलेंस्की ने दावा किया उनकी सेना ने रूस के करीब 800 सैनिकों को मार गिराया। वहीं, कई फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर को नष्ट कर दिया है।

1991 में आजाद हुआ था यूक्रेन

जानकारी हो कि यूएसएसआर से 1991 में युक्रेन ने खुद को आजाद घोषित कर लिया था। उसके बाद से यूक्रेन लगातार नाटो का सदस्य बनने की बात कर रहा था। इतना ही नहीं, नाटो इस मामले में प्रक्रिया शुरू करने वाला था। यूक्रेन के इस कदम से रूस के व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) नाराज चल रहे हैं।

 

तीसरे विश्व युद्ध के हालात बने

यूरोप में तीसरे वर्ल्ड वॉर (Third World War) के हालात पैदा होते दिखाई दे रहे हैं। विश्व युद्ध के हालात ना बनें, इसके लिए ही नाटो यूक्रेन के साथ नहीं आ रहा है।