खारकीव में इमारत पर हुए हमले में 136 नागरिकों की मौत, यूक्रेन की जेल में बंद कैदियों मिलेंगे हथियार,  सैनिकों के साथ संभालेंगे मोर्चा

ऑपरेशन गंगा के तहत सी-17 ग्लोबमास्टर प्लेन सुबह के समय रोमानिया के लिए रवाना हो गया है।
 
Russia-Ukraine war 7 day :  रूस लगातार यूक्रेन के कइ शहरों को टार्गेट कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर भरतीय सरकार यूक्रेन से छात्रों को निकालने में लगी है। जानकारी हो कि बुधवार को रूस के सैनिकों ने यूक्रेन के टीवी टावर सहित  खारकीव में रिहायशी इलाके में स्थित इमारत में टेंक से गोले दागे। 

 

खबरों के मुताबिक इन हमलो में 137 नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं,  मंगलवार को एक भारतीय छात्र की इस घटना में मौत हो गई थी। युद्ध को लेकर पूरे यूरोप और रूस व उसका साथ देने वाले देशों में तनाव बना हुआ है। इतना ही नहीं भारत में इस मामले में जबरन फंसाने की कोशिश की जा रही है।

 यूक्रेन की जेल में बंद कैदी संभालेंगे मोर्चा

जानकारी के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा था कि यूरोपीय देशों ने हमारी मदद करना शुरू कर दिया है। अब यूक्रेन की जेलों में बंद सजा काट रहे कैदियों को भी बाहर निकालकर हथियार थमाए जाएंगे। वह भी फौजियों के साथ मिलकर रूस की सेना का मुकाबला करेंगे। 

 

ग्लोबमास्टर से लाया जाएगा छात्रों को 

जानकरी हो कि रूस के हमलों में तेजी ने भारत की चिंता और भी बढ़ा दी है। जिसके चलते बड़े पैमाने पर ऑपरेशन गंगा कार्यक्रम जारी है। बुधवार सुबह करीब 4 बजे सी-17 ग्लोबमास्टर ने यूक्रेन से सटे देश रोमानिया के लिए उड़ान भरी है। क्योंकि ज्यादातर छात्र रोमानिया और पोलेंड की सीमा पर भारतीय दूतावासों द्वारा इक्ट्‌ठा किए गए हैं।

 

भारत पाकिस्तानी और तुर्की के छात्रों की भी कर रहा है मदद

यूक्रेन से रोमानिया के बुचारेस्ट शहर आए भारतीय छात्रों ने कहा कि कई चेकपॉइंट्स से सुरक्षित निकलने में तिरंगे ने न सिर्फ उनकी बल्कि पाकिस्तानी और तुर्की के छात्रों की भी मदद की। ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को यूक्रेन से बाहर निकाला जा रहा है। इन छात्रों के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया के शहर से विशेष फ्लाइट्स उड़ाई जा रही हैं. इस काम में एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो के विमान लगे हुए हैं।

 

रोमानिया से दिल्ली पहुंची फ्लाइट

यूक्रेन से भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI 1942 रोमानिया से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है।