दुनिया : भारत ने मित्र राष्ट्र नेपाल को 75 एम्बुलेंस और 17 स्कूल बस दान कीं 

भारत नेपाल को पिछले 2 सालों 155 एंबुलेंस और 24 स्कूल बसें दान में दे चुका है। यह भारत-नेपाल डेवलेपमेंट प्रोगराम के तहत किया जा रहा है।
 
India-Nepal Development Partnership Program : भारत और नेपाल के बीच रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं। जिसके चलते भारत नेपाल को समय-समय पर आर्थिक से लेकर सामान, सुविधाओं की मदद करता रहा है। अब भारत ने आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत नेपाल को 75 एम्बुलेंस और 17 स्कूल बसें गिफ्ट की हैं। भारत का कहना है कि इससे नेपाल की चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। 

 

भारत-नेपाल विकास भागीदारी कार्यक्रम के तहत भारत के नवनियुक्त राजदूत नवीन श्रीवास्तव (Ambassador Naveen Srivastava) ने नेपाल के शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री देवेंद्र पौडेल को वाहनों की चाबियां सौंपी। उन्होंने कहा कि यह वाहन नेपाल के अलग-अजग क्षेत्रों और गैर सरकारी संस्था को दी जा रही हैं।

यह दोनों देशों के बीच मजबूत विकास साझेदारी का हिस्सा : राजदूत

श्रीवास्तव ने कहा, “एम्बुलेंस और स्कूल बसों को उपहार में देना दोनों देशों के बीच मजबूत विकास साझेदारी का हिस्सा है।” भारत सरकार की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं में से एक रही है, ताकि स्वास्थ्य और शिक्षा में अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नेपाल सरकार के प्रयासों को बढ़ावा दिया जा सके और चिकित्सा व्यवस्था ठीक हो सके।

नेपाल ने जताया आभार

इस मौके पर नेपाल के मंत्री देवेंद्र पौडेल (Minister of Nepal Devendra Poudel) ने भारत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए जारी रहेगी।

2 साल में 155 एम्बुलेंस दान में दी 

जानकारी के अनुसार नेपाल को भारत की मदद यह पहली बार नहीं है।  2020 में महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर भारत ने नेपाल को 41 एंबुलेंस और 7 स्कूल बस दी थीं। वहीं, कोरोना के समय में भी भारत ने नेपाल को 39 वेंटीलेटर से लैस एम्बुलेंस भिजवाई थीं। अब 75 एंबुलेंस और 17 स्कूल बसें दी हैं।