दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक (Flying Bike) की बुकिंग शुरू, शुरुआती कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपए, 272 किलो वजन ले जाने में भी सक्षम

दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो गई है। यह मोटरसाइकिल 30 मिनट तक 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है।
 
दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो गई है। यह मोटरसाइकिल 30 मिनट तक 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। उड़ने वाली इस बाइक का नाम 'स्पीडर' रखा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 3.15 करोड़ रुपए रखी गई है।Read Also:-बेहद शर्मनाक : शराब के नशे में शख्स ने एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला के ऊपर किया पेशाब, DGCA ने मांगी रिपोर्ट

 

करीब 272 किग्रा भार ले जाने में सक्षम
136 किलो वजन वाली बाइक 272 किलो वजन ले जा सकेगी। इसे दूर से भी नियंत्रित किया जा सकता है। उड़ने वाली बाइक को अमेरिका की जेटपैक एविएशन कंपनी ने बनाया है। मूल डिजाइन में चार टर्बाइन थे, लेकिन अंतिम उत्पाद में आठ होंगे। सुरक्षा के लिहाज से बाइक के हर कोने में दो-दो होंगे।

 

प्रमाणित होने की उम्मीद है
जेटपैक एविएशन दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल का उड़ान परीक्षण कर रहा है। इसे यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेशन मिलने की उम्मीद है। 2-3 साल में कंपनी की 8 जेट इंजन वाली स्पीडर फ्लाइंग बाइक बाजार में आ सकती है।

यह एक उपयोगी वाहन है
कंपनी के मुताबिक उड़ने वाली बाइक असल में एक एयर यूटिलिटी व्हीकल है। यानी इसे मेडिकल इमरजेंसी और आग बुझाने जैसे कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी कार्गो विमान के रूप में सैन्य बाजार के लिए एक मानव रहित संस्करण भी विकसित कर रही है। यह जमीन से 100 फीट ऊपर 400 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।