Breaking : दक्षिण चीन में बोइंग- 737 विमान पहाड़ी से टकराकर क्रैश हुआ, विमान में 133 यात्री थे सवार 

विमान में करीब 133 लोग सवार बताए जा रहे है। घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।
 
चीन में एक बड़ा हादसा हुआ है। पहाड़ से टकराने के बाद एक बाेइंग-737 विमान क्रैश (Boeing-737 plane crash) हो गया। विमान में करीब 133 लोग सवार बताए जा रहे है। घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार दक्षिणी चीन (South china) क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान में 133 लोग सवार थे। विमान कुनमिंग से  ग्वांगझू जा रहा था। एक पहाड़ी से टकराने के बाद विमान क्रैश हो गया और गहरी खाई में गिरने के बाद आग लग गई। also read : फावड़ा लेकर रास्ते पर निकला, जो मिला उसे काटता गया, 2 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
दक्षिण चीन में बाेइंग 737 विमान के क्रैश होने के बाद लगी आग व उठता धुआं । - फोटो- गूगल)

 बचाव कार्य शुरू

दक्षिणी चीन में हुए हादसे को लेकर गुआंगज़ौ इमरजेंसी मैनेजमेंट की ओर से बयान जारी कर दिया गया है। बयान में कहा गया है कि बोइंग 737 यात्री विमान (Boeing-737 plane) में पायलट, क्रू मेंमर सहित 133 लोग सवार थे। विमान पहाड़ों से टकराकर क्रैश हो गया और आग लग गई।

 

मौके पर बचाव कार्य शुरू हो चुका है हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि घटना में कितनों की मौत हुई है और कितने घायल हुए हैं। 

 

मौत कितने यात्रियों की हुई यह साफ नहीं

घटना स्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं है कि विमान में सवार कितने लोगों की मौत हुई है या कितने लोग घायल हुए हैं।