2 साल के बच्चे ने पिता को गोली मारी!, पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या में मां को किया गिरफ्तार

 
अमेरिका में हथियारों को खरीदने के कानून बहुत हल्के हैं। जिसके चलते आए दिन अनेक प्रकार की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। अब एक मामला अमेरिका के फ्लोरिडा शहर से आया है। जहां दो साल के बच्चे पर पिता को गोली मारने का आरोप है। इस मामले में मां को गिरफ्तार किया गया है। 

 

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा में मैब्री का परिवार मेट्रो ऑरलैंडो में एक किराए के मकान में रहता है। 26 मई को यह घटना घटी। जिसमें बताया गया कि 2 साल के बेटे ने पिता को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं इस पूरे मामले की जांच में पुलिस ने मां को दोषी मानते हुए गैर - इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। 

 

जिस समय 26 साल के पित रेगी मैब्री को गोली लगी उस वक्त वह वीडियो गेम खेल रहे थे। उसी वक्त बच्चे के हाथ बंदूक लग गई। जिसके बाद उसने ट्रिगर दबा दिया। गोली लगने से रेगी मैब्री की मौके पर ही मौत हो गई। 

ऑरेंज काउंटी के शेरिफ जॉन मीना ने कहस कि घर के अंदर मां ने बंदूक ठीक से नहीं रखी थी। जिसके चलते बच्चा वहां तक पहुंच गया। जिससे उसके हाथ से गोली चल गई। इस मामले में 28 साल की अयाला पर लापरवाही के कारण गैर-इरादतन हत्या का आरोप तय किया गया है।

 

‘घटना में बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा’


अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उन्हें फ्लोरिडा के चिल्ड्रेन ऐंड फैमिली डिपार्टमेंट में भेज दिया गया है। शेरिफ ने कहा, ‘अगर बंदूक किसी सुरक्षित जगह पर रखी गई होती तो यह घटना टाली जा सकती थी। अब इन छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता, दोनों को खो दिया है। एक छोटे बच्चे को इस सदमे के साथ पूरी जिंदगी जीना पड़ेगा कि उसके हाथों उसके पिता की जान चली गई थी।’