अवैध तेल रिफाइनरी में भीषण धमाका, 100 से अधिक लोगों की मौत, दर्जनों घायल 

यह बंकरिंग साइट इमो राज्य के ओहाजी-एगबेमा स्थानीय सरकार क्षेत्र में है।
 
नाइजीरिया (Nigeria) में एक अवैध तेल रिफायनरी में  भीषण विस्फोट होने से 100 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं, बड़ी मात्रा में लोग घायल भी हुए है। शनिवार को इस घटना के बारे में बताया गया।  हालांकि धमाका कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है। 

 

जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया (southeast Nigeria) में यह घटना हुई है। विस्फोट के बाद आसपास भी आग फैल गई जिससे और भी ज्यादा नुकसान हुआ है। आइमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि शुक्रवार रात लगी आग तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह और मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है। 
नाइजीरिया में अवैध तेल रिफायनरी में धमाके से उठता धुआं।

 शवों की पहचान संभव नहीं

राज्य पेट्रोलियम रिसोर्स कमिश्नर गुडलक ओपिया ने बताया कि आग लगने की घटना एक अवैध बंकरिंग स्थल पर हुआ। इसमें 100 से अधिक लोग मारे गए। इन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। यह बंकरिंग साइट इमो राज्य के ओहाजी-एगबेमा स्थानीय सरकार क्षेत्र में है। अबेजी के जंगल दो राज्यों की सीमा में फैला हुआ है।

 

अवैध रिफाइनिंग बड़ी संख्या में फैली

 जानकारी के अनुसार तेल उत्पादक नाइजर डेल्टा में बेरोजगारी और गरीबी के कारण अवैध कच्चे तेल (Crude Oil ) की रिफाइनिंग (refining) काफी बढ़ गई है। कच्चे तेल को प्रमुख तेल कंपनियों के स्वामित्व वाली पाइपलाइनों के एक वेब से टैप किया जाता है। इसके बाद अस्थायी टैंकों में प्रोडक्ट को रिफाइन किया जाता है। इस तरह से खतरनाक प्रोसेस से कई घातक हादसे हो चुके हैं।