मक्खियों को खाने के चीजों पर क्यों नहीं बैठने देना चाहिए? ये वीडियो देख आपकी सब समझ आ जाएगा 

 अक्सर खाने की थाली या खाने चीजों पर मक्खियाँ बैठ जाती हैं, ज्यादातर लोग मक्खियों को झटक कर खाना खा जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये खबर आप जरूर पढ़ें।
 
मक्खियों को बीमारी का घर कहा जाता है। खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में ये मक्खियाँ बहुत परेशानी पैदा करती हैं। सड़ी-गली और गंदी चीजों पर बैठने के बाद ये शरीर और खाने-पीने की चीजों पर भी बैठते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। भोजन पर मक्खियाँ बैठने के बाद हम उन्हें उड़ा देते हैं और फिर खाते हैं, लेकिन इस दौरान मक्खियाँ अपना काम कर देती हैं।Read Also:-मेट्रो में फिर बेकाबू हुआ कपल, एक दूसरे से चिपक कर शर्मनाक हरकत करने लगे!

फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खाने की प्लेट में एक मक्खी बैठी नजर आ रही है। कुछ ही सेकंड में मक्खी खाने की प्लेट को पॉटी करके ख़राब करके उड़ गई। मक्खी की ये हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 

  allowfullscreen

वीडियो में दिख रहा है कि प्लेट में खाना रखा हुआ है, जिस पर एक मक्खी आकर बैठ गई। कुछ दूर घूमने के बाद वह एक जगह रुकती है और पॉटी करने लगती है। अक्सर लोग ऐसी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। 

 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कल्चर कलेक्ट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया कि जब भी आप कुछ भी खाएं तो अपनी आंखें खुली रखें। 

 

एक ने लिखा कि मक्खी की गंदगी खाने से बीमारियाँ होती हैं। एक ने लिखा कि जरा सोचिए अगर आपके बच्चों ने ये गंदगी खा ली होती तो क्या होता। एक ने लिखा कि मैं जानता हूं कि जब भी मक्खी खाने पर बैठती है तो गंदगी जरूर करती है। एक अन्य ने लिखा कि मैं अपनी पूरी जिंदगी में पहली बार किसी मक्खी को ऐसा करते हुए देख रहा हूं। एक ने लिखा कि अब मैं कभी भी मक्खियां भगाने की जल्दबाजी में खाना नहीं खाऊंगा।