ये क्या नाटक है? चलती ट्रेन में महिलाओं के सिर पर सवार हो गया 'भूत', अटकी लोगों की........ 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक-दो लड़कियां ट्रेन में अजीब हरकतें करती नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे ड्रामा बता रहे हैं। 
 
ट्रेन यात्रा के दौरान कई तरह के अनुभव मिलते हैं। कुछ अच्छे होते हैं तो कुछ खट्टे, लेकिन इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यात्री डर सकते हैं। वीडियो में दो लड़कियां 'नाटक' करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दो लड़कियों को देखकर यात्री भी हैरान हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि ये क्या हो रहा है?READ ALSO:-Delhi NCR की सड़कों पर दौड़ेंगी उबर बसें, सरकार से मिला अप्रूवल; जानिए कैसे मिलेगी Uber बस की सुविधा?

 

ट्रेन में लड़कियां अजीबोगरीब हरकतें करती नजर आईं
बताया जा रहा है कि यह वीडियो जम्मू से कठुआ जा रही ट्रेन का है। वीडियो में दो महिलाएं अजीबोगरीब हरकतें करती नजर आ रही हैं। वह अपने बालों को खोलकर सिर हिला रही हैं। इतना ही नहीं वह अपने शरीर को अजीब तरीके से मोड़ भी रही है। इस दौरान एक और शख्स जमीन पर गिरा हुआ नजर आ रहा है। 

  allowfullscreen

वीडियो देखने के बाद समझ नहीं आ रहा कि इन लड़कियों के साथ क्या हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये लड़कियां बेहोशी की हालत में हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बाकी यात्री अपना चेहरा छिपाकर दूर से स्थिति देख रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। 

 

वायरल वीडियो पर आ रहे हैं ऐसे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि टिकट नहीं है तो बचने के लिए ये तरीका भी अच्छा है। एक ने लिखा कि कुछ मंदिरों और मजारों पर ऐसी हरकतें की जाती हैं, अब क्या ये बीमारी ट्रेनों तक भी पहुंच गई है? एक अन्य ने लिखा कि इस तरह ड्रामा करने वाली लड़कियों को सबसे पहले ट्रेन से उतारना चाहिए। 

 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मिस_महाजन_1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो को 60 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वीडियो में दिख रही लड़कियां ऐसा व्यवहार क्यों कर रही थीं।