14 जून तक अपने आधार में ये जानकारी अपडेट कर लें, नहीं तो  हो जाएगी मुश्किल

UIDAI देश के सभी नागरिकों को 14 जून, 2023 तक अपने आधार में दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट करने का मुफ्त अवसर दे रहा है।
 
अगर आप अपने आधार कार्ड में किसी भी दस्तावेज को अपडेट करना चाहते हैं तो आप उसे अभी फ्री में अपडेट कर सकते हैं, इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। क्‍योंकि भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) देश के सभी नागरिकों को 14 जून, 2023 तक अपने आधार में दस्‍तावेजों को ऑनलाइन अपडेट करने का नि:शुल्‍क अवसर दे रहा है। आम तौर पर आधार विवरण अपडेट करने के लिए 50 का शुल्‍क लगता है। हालांकि, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डेमोग्राफिक डिटेल्स को ऑनलाइन अपडेट करना 14 जून तक बिल्कुल मुफ्त होगा।READ ALSO:-WhatsApp पर ऐसे कर सकेंगे वॉयस स्टेटस का इस्तेमाल, सबके लिए आया नया फीचर

 

आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त उपलब्ध है और भौतिक आधार केंद्रों पर 50 रुपये का शुल्क जारी रहेगा। UIDAI देश के सभी निवासियों को उनके जनसांख्यिकीय विवरण को फिर से सत्यापित करने के लिए पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण (POI/POA) दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

 

खासकर उनके लिए जिनका आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और कभी अपडेट नहीं किया गया। इसलिए उनके पास अभी भी मुफ्त में अपडेट करने का मौका है।

 

ऐसे उठाएं फ्री सेवा का लाभ
  • सबसे पहले अपने आधार नंबर का इस्तेमाल कर https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉगइन करें।
  • इसके बाद 'प्रोसीड टू अपडेट एड्रेस' विकल्प को चुनें।
  • वन टाइम पासवर्ड (OTP) पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • किसी को केवल 'अपडेट डॉक्यूमेंट' पर क्लिक करना होगा और निवासी का वर्तमान विवरण दिखाई देगा।
  • आधार धारक को दस्तावेज़ सत्यापन की आवश्यकता है, यदि सही पाया जाता है, तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
  • अगली स्क्रीन में, निवासी को ड्रॉपडाउन सूची से पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों का चयन करना होगा।
  • एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें और 'सबमिट' बटन चुनें। उसके बाद दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसी की प्रतियां अपलोड करें।
  • आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार किया जाएगा, और एक 14 अंकों का अपडेट अनुरोध नंबर (URN) उत्पन्न होगा।
  • इसके बाद अपडेट पीओए और पीओआई दस्तावेजों की सूची यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई देगी।
  • बता दें कि अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) का इस्तेमाल कर आधार एड्रेस अपडेट का स्टेटस चेक किया जा सकता है। एक बार अपडेट हो जाने के बाद, आप अपडेटेड वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं और एक प्रिंटेड आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।