अब आप को मिलेगा 100 रुपये का सिक्का, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से है इसका कनेक्शन

100 रुपये का सिक्का: मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को पूरा होगा।  जिसके चलते केंद्र सरकार इस दिन को और यादगार बनाने के लिए 100 रुपये का सिक्का लॉन्च कर रही है। 
 
जल्द ही बाजार में 100 रुपए का सिक्का देखने को मिलेगा। जी हां, अब केंद्र सरकार 100 रुपए का सिक्का लॉन्च करने वाली है। इस सिक्के को जारी करने का खास कारण यह है कि यह सिक्का 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को पूरा कर रहा है।  जिससे यह सिक्का भी इसी दिन जारी किया जा रहा है। इस सिक्के पर '100 रुपये मन की बात' लिखा होगा। आइए जानते हैं कैसा दिखेगा 100 रुपए का यह सिक्का।Read Also:-LPG: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) से LPG कनेक्शन में तेज वृद्धि, कनेक्शन के लिए इंतज़ार करने का समय भी घटा

 

प्रधानमंत्री द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही मन की बात की 100वीं कड़ी 30 अप्रैल को संपन्न होगी। जिसके चलते इस एपिसोड को खास बनाने के लिए कई तैयारियां चल रही हैं। इस दिन को और यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार 100 रुपये का सिक्का लॉन्च कर रही है। 

 

सरकार ने 100 रुपए के इस सिक्के के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है।

 

100 रुपए का सिक्का ऐसा दिखेगा
इस सिक्के की गोलाई 44 मिमी होगी। वहीं, इसे बनाने में 4 धातुओं का इस्तेमाल होगा। इसमें सिल्वर, कॉपर, निकल और जिंक का इस्तेमाल होगा। सिक्के के अगले हिस्से पर केंद्र में अशोक स्तंभ बना होगा। इसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा। वहीं, इसके बायीं तरफ 'भारत' और दायीं तरफ 'इंडिया' लिखा होगा। अशोक स्तंभ के नीचे ₹100 लिखा होगा। इस सिक्के का नाम 'मन की बात 100 रुपये' होगा।

 

वहीं, सिक्के के दूसरी तरफ मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए साउंड वेव्स वाला माइक्रोफोन बना होगा। माइक्रोफोन के ऊपर 2023 लिखा होगा। इसके ऊपर और नीचे हिंदी और अंग्रेजी में MANN KI BAAT 100 और 'मन की बात 100' लिखा होगा। सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम होगा।

 

100 रुपए के सिक्के समय-समय पर जारी किए जाते रहे हैं
ऐसा नहीं है कि 100 रुपए का सिक्का पहली बार जारी किया जा रहा है। इससे पहले भी यह सिक्का कई बार जारी हो चुका है। हालांकि इसकी वजह अलग रही है। इससे पहले यह सिक्का साल 2010, 2011, 2012, 2014 और 2015 में भी जारी हो चुका है।