सरकार की सख्ती पर ट्वीटर आया बैकफुट पर, बताया- 500 अकाउंट किए बंद, कई विवादित हैशटैग भी हटाए
सरकार की सख्ती के बाद आखिरकार सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्वीटर (Twitter) बैकफुट पर आ गया। ट्वीटर ने सरकार को बताया कि उसने 500 से ज्यादा विवादित अकाउंट बंद कर दिए है, जबकि कई विवादित हैशटैग भी हटाएं हैं।
यह भी पढ़ें : यूपी पंचायत चुनाव : आरक्षण सूची पर बड़ा फैलसा, कौन सा गांव किस जाति के लिए होगा रिजर्व, जानें
दरअसल कृषि कानूनों (Agriculture Laws) के विरोध में किसानों आंदोलन के बारे में गलत जानकारी फैलाने को लेकर केंद्र सरकार ने ट्वीटर (Twitter) को भड़काऊ कंटेंट फैलाने वाले 1178 पाकिस्तानी-खालिस्तानी अकाउंट को हटाने का निर्देश दिया था।
हमने निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की: ट्विटर
सरकार के निर्देश पर जवाब देते हुए ट्विटर (Twitter) ने अपने बयान में कहा, '26 जनवरी 2021 के बाद हमारी वैश्विक टीम ने 24/7 कवरेज प्रदान की है और हमने कंटेंट, ट्रेंड्स, ट्वीट्स और अकाउंटों पर निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की, जो कि ट्विटर के नियमों के उल्लंघन कर रहे थे। हमारी वैश्विक नीति की रूपरेखा हर ट्वीट को नियंत्रित करती है।'
ट्विटर ने दी अब तक के एक्शन की जानकारी
- ट्विटर नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ों खातों पर कार्रवाई की है, जो विशेष रूप से हिंसा, दुर्व्यवहार और नुकसान पहुंचाने के अलावा धमकियों को बढ़ावा दे सकते हैं।
- हमने कुछ टर्म्स (शब्द) को रोका है, जो हमारे नियमों का उल्लंघन कर ट्रेंड सेक्शन में आ रहे थे।
- गलत सूचना और भड़काऊ कंटेंट फैलाने वाले 500 से अधिक अकाउंट्स को निलंबित किया है।
- गलत जानकारी फैलाने और नुकसान पहुंचाने वाले ट्वीट्स को भी हमने हटाया है, जो हमारी सिंथेटिक और मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे | Join |
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे | Subscribe |
Instagram पर फॉलो करे | Follow |
Faceboook Page फॉलो करे | Follow |
Tweeter पर फॉलो करे | Follow |
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे | Join |