CCI की जांच के खिलाफ कोर्ट गया whatsapp, विवादित प्राइवेसी पॉलिसी को फिलहाल रोका

CCI ने पिछले महीने whatsapp और फेसबुक को नोटिस जारी करते हुए उनकी प्राइवेसी पॉलिसी पर जानकारी मांगी थी। इसके खिलाफ वॉट्सऐप सिंगल जज की बेंच में गया था

 
whatsapp ने अपनी विवादित प्राइवेसी पॉलिसी को फिलहाल रोक दिया है। व्हाट्सएप ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी देते हुए बताया कि यूजर्स की प्राइवेसी उनके लिए टॉप प्रियॉरिटी है। ऐसे में फिलहाल वह अपनी इस पाॅलिसी को लागू नहीं कर रहा है। वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी फेसबुक ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जांच की अपील की है।

 

CCI ने मांगी थी प्राइवेसी पर जानकारी
दरअसल CCI ने पिछले महीने whatsapp और फेसबुक को नोटिस जारी करते हुए उनकी प्राइवेसी पॉलिसी पर जानकारी मांगी थी। इसके खिलाफ वॉट्सऐप सिंगल जज की बेंच में गया था, जहां उसकी अपील अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि पॉलिसी का मुद्दा पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद वॉट्सऐप ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस फैसले का विरोध किया है।

 

केंद्र ने कहा था- वॉट्सऐप यूजर्स को मजबूर कर रहा
सिंगल जज की बेंच के सामने केंद्र ने भी वॉट्सऐप की पॉलिसी का विरोध किया था। केंद्र ने अदालत से कहा था कि पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल के कानून बनने से पहले वॉट्सऐप यूजर्स को अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपनाने के लिए मजबूर कर रहा है। केंद्र ने कहा था कि वॉट्सऐप यूजर्स पर रोज ऐसे नोटिफिकेशंस लगातार भेज रहा है कि और उन्हें पॉलिसी को एक्सेप्ट करने को मजबूर कर रहा है।

 

मई में लागू की वॉट्सऐप ने नई पॉलिसी
दरअसल भारत में वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी फरवरी में लागू की जानी थी, लेकिन सरकार की दखल के बाद कंपनी ने इसे आगे बढ़ाते हुए मई के मध्य में लागू करने की बात कही थी। 

 

क्या है वॉट्सऐप की नई पॉलिसी?
वॉट्सऐप की इस विवादित प्राइवेसी पॉलिसी के मुताबिक, यूजर्स द्वारा अपलोड फोटो, वीडियो (सेंड और रिसीव), लोकेशन को कंपनी कहीं भी यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले कर सकती है। नई पॉलिसी के नोटिफिकेशन में कंपनी साफ लिखा है कि अब वॉट्सऐप आपकी हर सूचना अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर करेगा। यानी वॉट्सऐप अपने यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल करके पैसे भी कमा सकती है।