Samsung ने लॉन्च किया ये शानदार स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स देखकर चौक जाएंगे आप

Samsung ने साउथ कोरिया में Galaxy S20 FE 2022 स्‍मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया।
 
Samsung ने साउथ कोरिया में Galaxy S20 FE 2022 स्‍मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। इस नए सैमसंग फोन का मॉडल नंबर SM-G781NK22 या SM-G781NK है। यह गैलेक्सी S20 FE 5G के जैसा है। Galaxy S20 FE 2022 स्‍मार्टफोन में 120Hz का सुपर AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 4500mAh की बैटरी समेत कई फीचर्स हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर लगाया गया है।

 

Samsung Galaxy S20 FE 2022 के दाम 

Samsung Galaxy S20 FE 2022 की कीमत 6GB/128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए लगभग 43,600 रुपये रखी गई है। फोन को क्लाउड वाइट, क्लाउड लैवेंडर और क्लाउड नेवी कलर्स में लाया गया है। कम्पनी ने Samsung Galaxy S20 FE 2022 की उपलब्धता और कीमत साउथ कोरिया के अलावा बाकी मार्केट्स के बारे में अभी कोई डिटेल नहीं दिया है। Read More.Android 13 में बिना सिम कार्ड के चलेंगे स्‍मार्टफोन, देखें इसमें और क्या सुविधा मिलेगी 

Samsung Galaxy S20 FE 2022 के फीचर्स

Samsung Galaxy S20 FE 2022 फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी(1,080×2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले है। यह 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस भी है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है।

 

फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा रहा है। फोन में 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है, यह 5G, 4G LTE, Wi-Fi, NFC और USB टाइप-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता आया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 15W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,500mAh की बैटरी है। वायरलैस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। फोन को IP68 सर्टिफ‍िकेशन मिला है, जो इसे पानी और धूल के नुकसान से बचाता है। इसका वजन 190 ग्राम है।