भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में INSTAGRAM डाउन, यूजर्स परेशान

लगभग 45 प्रतिशत Instagram यूजर्स ने ऐप के बारे में शिकायत की है, जबकि 33 प्रतिशत यूजर्स को Instagram वेबसाइट पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 
भारत और दुनिया के कुछ दूसरे हिस्सों में यूजर्स को Instagram चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। Insta, वॉट्सऐप और फेसबुक के साथ अपना सर्वर शेयर करता है, लेकिन ये दोनों ऐप अभी ठीक काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि समस्या केवल Instagram की तरफ से है। कई Instagram यूजर्स अपने Android और iOS डिवाइस पर ऐप लोड नहीं कर पा रहे हैं। Read Also : IDFC FIRST BANK में खोलिए बचत खाता और लीजिए 66% ज्यादा ब्याज, Credit Card भी लाइफटाइम फ्री

 

डाउनडेक्टर वेबसाइट के अनुसार, इंस्टाग्राम 2 सितंबर, 2021 को सुबह करीब 11:02 बजे से भारत में समस्याओं का सामना कर रहा है। लगभग 45 प्रतिशत Instagram यूजर्स ने ऐप के बारे में शिकायत की है, जबकि 33 प्रतिशत यूजर्स को Instagram वेबसाइट पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाकी 22 प्रतिशत यूजर्स का दावा है कि वे सर्वर कनेक्शन के इश्यू पर ध्यान दे रहे हैं। अब तक, 1,000 से ज्यादा यूजर्स ने वेबसाइट पर इस समस्या की जानकारी दी है।

 

यूजर्स कर रहे ट्वीट, बता रहे INSTAGRAM DOWN है

इंस्टाग्राम यूजर्स ने इसके बारे में ट्वीट करना शुरू कर दिया है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि ये केवल उन्हें या सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंस्टाग्राम यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे ऐप को फिर से इंस्टॉल न करें, क्योंकि इससे समस्या का समाधान नहीं होगा। समस्या कंपनी के सर्वर के एंड में है और इसे कुछ समय में ठीक किया जा सकता है।