टोक्यो पैरालंपिक : भारत ने जीता 8वां मेडल, निशानेबाज सिंहराज अधाना को मिला ब्रॉन्ज

अधाना के कांस्य पदक के साथ ही भारत के टोक्यो पैरालंपक खेले में पदकों की संख्या 8 हो गई है। जिसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।

 

टोक्यो पैरालंपिक में मंगलवार को भारतीय निशानेबाज सिंहराज अधाना ने मैंस 10 मीटर एयर पिस्‍टल एसएफ 1 इवेंट में ब्रॉन्‍ज मेडल जीत लिया। उन्‍होंने फाइनल में 216.8 का स्‍कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे।  यह टोक्यो पैरालंपिक में भारत का 8वां मेडल है।

शूटिंग में भारत का यह दूसरा मेडल है। इससे पहले महिला वर्ग 10मीटर राइफल एसएस 1 इवेंट में अवनि लेखना ने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं क्‍वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के एक और निशानेबााज मनीष नरवाल शुरुआती स्‍टेज से ही बाहर हो गए थे। अवन‍ि के अलावा सुमित अंतिल में मैंस जेवलिन में भारत को गोल्‍ड मेडल दिलाया था।

अधाना के कांस्य पदक के साथ ही भारत के टोक्यो पैरालंपक खेले में पदकों की संख्या 8 हो गई है। जिसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत अडाना के कांस्य पदक के साथ 34 वें से 28वें स्थान पर पहुंच गया है।