Makar Sankranti Khichdi Recipe: मकर संक्रांति पर इस तरह बनाएंगे खिचड़ी तो स्वाद को कभी भूल नहीं पाएंगे, फटाफट चेक करें

Makar Sankranti Khichdi Recipe : मकर संक्रांति पर तिल खाकर खिचड़ी का सेवन करते हैं।
 
Makar Sankranti Khichdi Recipe : आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। जानकारी हो कि मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन खिचड़ी बनाई जाती है और उसे दान भी किया जाता है।

 

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) पर खिचड़ी (Khichdi Recipe) दान करने का विशेष महत्व है। पहले तिल खाकर खिचड़ी का सेवन करते हैं। बिना खिचड़ी (Khichdi Recipe) के मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्‍योहार अधूरा समझा जाता है।  यह भी पढ़ेंRecipe: अगर इस तरह बनाएंगे Besan Ke Laddu, न गले में चिपकेंगे और ना ही होंगे सख्त।

आज हम मकर संक्रांति पर बनने वाली खिचड़ी के बारे में बता रहे हैं। अगर आप इस रेसेपी के अनुसार खिचड़ी बनाएंगे तो  इसका स्वाद आपके मन को हमेशा के लिए चढ़ जाएगा। अन्य स्वादिष्ट खाने की रेसेपी जानने के लिए हमारे यू-ट्यूब चैनल पर जाएं, क्लिक करें  - Ashu's Rasoi Ghar

खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Khichdi)

  • चावल - 200 ग्राम
  • उड़द की छिलके वाली दाल - 150 ग्राम
  • घी - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • हींग - 1 चुटकी
  • हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरी मटर के दाने - 1 छोटा कटोरी 

खिचड़ी बनाने की विधि (khichdi recipe)

सबसे पहले थोड़ा पानी डाल कर चावल को भिगोएं और इसको अच्‍छी तरह धो लें। इसके बाद कुकर में घी डालकर गर्म कीजिए। फिर इसमें हींग और जीरा डालिए, जीरा भुनने के बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर और मटर के दाने डाल कर 2 मिनट तक भूनिए। अब इस मसाले में चावल को डालिए और 2-3 मिनट तक चमचे से चला कर खिचड़ी को भूनिए। अन्य स्वादिष्ट खाने की रेसेपी जानने के लिए हमारे यू-ट्यूब चैनल पर जाएं, क्लिक करें  - Ashu's Rasoi Ghar

 

जब यह भुन जाए तो इसमें दाल और चावल की मात्रा का चार गुना पानी डाल दीजिए. कुकर बन्द कीजिए, एक सीटी आने के बाद 5 मिनट तक धीमी गैस पर खिचड़ी को पकने दीजिए। अब गैस को बन्द कर दीजिए। कुकर का प्रेशर खत्‍म होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलिए आपकी खिचड़ी तैयार है। खिचड़ी को बाउल में निकालिए. हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइए।