Lunar eclipse : साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को, इस दिन करें मां लक्ष्मी की आराधना, दूर होंगी धन से जुड़ी समस्याएं

Lunar eclipse : चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
 
Lunar eclipse : साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने वाला है यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वरना सूतक काल में कई काम करने की मनाही होती है वरना ग्रहण का नकारात्मक असर जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है।

मां लक्ष्मी की करें आराधना

2022 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में असर नहीं छोड़ेगा। परंतु आप इस दौरान मां लक्ष्मी की आराधना करेंगे तो अपकी धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जांएगी। मां लक्ष्मी की आराधना आपको किस प्रकार करनी है इसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं। 
  1. चंद्र ग्रहण लगने से पहले स्नान करके पीले वस्त्र धारण करें फिर उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें।
  2. एक थाली में केसर से स्वास्तिक या ऊं बनाकर उसे चौकी पर रखें। फिर इस पर महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें इसके बाद एक अन्य थाली में शंख स्थापित करें।
  3. शंख में केसर से रंगे एक मुट्ठी चावल डालें।
  4. घी का एक दीपक जलाएं और  स्फटिक की माला से 'सिद्धि बुद्धि प्रदे देवि भुक्ति मुक्ति प्रदायिनी. मंत्र पुते सदा देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते' मंत्र का जाप करें।
  5. चंद्र ग्रहण जब समाप्त हो जाए तो इस पूरी सामग्री को नदी या तालाब या बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। 
Firest lunar eclipse 2022

ये है चंद्र ग्रहण का समय (Lunar eclipse time)


16 मई का चंद्र ग्रहण भारत में सुबह 8:59 बजे से 10:23 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण यूरोप और अफ्रीफा के कुछ हिस्सों के अलावा दक्षिण अमेरिका व उत्तरी अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा। इसके बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा।