NASA Perseverance Rover Landing Video: नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने भेजी मंगल ग्रह की पहली फुटेज, देखें वीडियो

 

अमेरिकीस्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने पर्सिवियरेंस रोवर (Perseverance Rover) द्वारा लिया गया मंगल ग्रह (Mars) का पहला आडियो जारी किया। इस ऑडियो में हवाओं की आवाज रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा नासा ने मंगल पर रोवर्स की लैंडिंग का पहला वीडियो भी जारी किया है।

https://twitter.com/NASAPersevere/status/1363929492138254340?s=20

नासा ने बताया कि रोवर की मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग के दौरान माइक्रोफोन काम नहीं कर रहा था। हालांकि, मंगल पर उतरने के साथ ही रोवर का माइक्रोफोन ऑडियो कैप्चर करने लगा।
पर्सिवियरेंस के कैमरा और माइक्रोफोन सिस्टम के लीड इंजीनियर डेव ग्रुएल ने कहा, "10 सेकंड के ऑडियो में आप जो आवाज सुन रहे हैं दरअसल वह हवा का झोंका है, जिसे मंगल ग्रह की सतह पर माइक्रोफोन द्वारा रिकॉर्ड किया गया और पृथ्वी पर हमें भेजा गया है।"

वहीं वीडियो में पर्सिवियरेंस रोवर एक लाल और सफेद रंग के पैराशूट के सहारे सतह पर उतरते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो 3 मिनट 25 सेकंड का है, इस वीडियो में धूल के अंबार के बीच रोवर को सतह पर लैंड करते हुए दिखाया गया है।

https://twitter.com/NASAPersevere/status/1363937472971907072?s=20