खेल मंत्री श्री सारंग ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स तमिलनाडु में प्रतिभागी दल को दी शुभकामनाएँ

 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन 19 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु के विभिन्न शहर चैन्नई, कोयंबटूर, मदुरई एवं त्रिची में आयोजित किया जा रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुल 26 विधाऐं खेली जाएगी, जिसमें से मध्यप्रदेश के कुल 20 विधाओं में 105 खिलाड़ी एवं 58 स्पोर्ट स्टाफ कुल 253 सदस्य प्रतिभागिता कर रहे हैं।

 

खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दल को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनायें दी। उल्लेखनीय है कि खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन मध्यप्रदेश में किया गया था। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के दल में 477 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टॉफ शामिल थे। मध्यप्रदेश की टीम ने सभी 27 विधाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। मध्यप्रदेश की टीम इस प्रतियोगिता में 39 स्वर्ण, 30 रजत और 27 कांस्य पदकों के साथ तृतीय स्थान पर आयी थी। मध्यप्रदेश की टीम का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

 

मध्यप्रदेश के दल के सीडीएम का दायित्व सहायक संचालक खेल श्री प्रदीप अस्टैया को सौंपा गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 का शुभारंभ 19 जनवरी को किया है।