Khesari Lal New Song : खेसारीलाल का नया गाना Ishq मचा रहा यूट्यूब पर धूम,

 

Khesari Lal New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'Ishq' इन दिनों धूम मचा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया (Ishq Khesari Lal Yadav) है। गाने में संगीत दिया है विनय विनायक ने, जबकि बोल लिखे हैं यादव राज ने। गाने की वीडियो के निर्देशक हैं दिपेश गोयल। Ishq Song को बड़े ही मजेदार अंदाज में फिल्माया गया है। गाने में खेसारी लाल के साथ कनिष्का नेगी (Kanishka Negi) भी नजर आ रहीं हैं।

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने कनिष्का नेगी के साथ मिलकर गाया है। खेसारी के इस गाने की खास बात ये है कि यह भोजपुरी नहीं बल्कि हिन्दी में गाया गया है। हालांकि, खेसारी लाल यादव ठेठ भोजपुरी अंदाज और गानों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस गाने में उनका एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है।

इस गाने को youtube पर 3,433,983 बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल का ये गाना यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक खूब वायरल हो रहा है। आप भी खेसारी लाल के नए गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

https://youtu.be/UTVhl82yMGc