ये कैसा अथिति देवो भवः-विदेश से भारत घूमने आयी महिलाओं के लगा रहा था दाम, Video वायरल हुआ तो लोग भड़क उठे, बोले-गिरफ्तार करो इसे  

 जयपुर के एक लड़के का वीडियो इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह विदेशी पर्यटकों के साथ बदसलूकी कर रहा है। लोगों ने वीडियो शेयर कर कार्रवाई की मांग की है।
 
भारत में अतिथियों को भगवान माना जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं कि पूरा देश शर्मसार हो जाता है। ताजा मामला राजस्थान के जयपुर का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स विदेशी पर्यटकों के साथ हिंदी में अपशब्दों, और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। हालांकि, अब लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है और शख्स की गिरफ्तारी की मांग की है।READ ALSO:-UP : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी डबल डेकर लग्जरी बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी, 40 यात्री घायल

 

गुरु__ब्रांड0000 नाम की आईडी से इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे ही वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसने बवाल मचा दिया है। कुछ वीडियो में शख्स महिला पर्यटकों से अपमानजनक बातें कर रहा है। एक वीडियो में वह सभी विदेशी महिलाओं के दाम हिंदी में बता रहा है, हिंदी में बोलने के कारण पर्यटक कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। दूसरे वीडियो में वह एक विदेशी महिला को अपनी पत्नी बता रहा है और उसके साथ आए शख्स को अपना साला बताते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

 

 

वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने आगे लिखा कि जयपुर में रहने वाली एक दोस्त ने पुष्टि की है कि उसने इसे कई बार पर्यटकों को परेशान करते देखा है। यह लड़का आमेर किले में टूर गाइड है। वह आमेर और जयगढ़ में घूमता रहता है। एक बार लड़कों के एक समूह ने किले के अंदर उसके व्यवहार के लिए उसकी पिटाई कर दी थी। शायद अब इसे जेल के अंदर इलाज की जरूरत है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

 

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर इन महिलाओं को पता चल जाए कि यह आदमी उनके बारे में क्या-क्या बातें कर रहा है, तो वे क्या सोचेंगी? एक अन्य ने लिखा कि इनके जैसे लोगों की वजह से देश का नाम बदनाम होता है, क्या जयपुर पुलिस इन्हें सबक सिखाएगी? एक अन्य ने लिखा कि देश के सम्मान और मेहमानों के साथ असम्मानजनक व्यवहार करने वालों को माफ नहीं किया जाना चाहिए, बिना देरी किए कार्रवाई होनी चाहिए।