ये जहाज है या तैरता हुआ एक शहर, 2026 तक हो चुकी है एडवांस बुकिंग; आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video 

आइकॉन ऑफ द सी जहाज इतना बड़ा है कि इसका वजन टाइटैनिक से पांच गुना ज्यादा है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इसका वीडियो शेयर किया है और कहा है कि जल्द ही हमारे पास भी अपना क्रूज होगा। आपको बता दें कि इस जहाज की साल 2026 तक के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
 
दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज जिसे 'आइकॉन ऑफ द सी' के नाम से जाना जाता है। यह जहाज अपने आप में एक तैरता हुआ शहर है। यह जहाज़ इसी साल जनवरी में अपनी पहली यात्रा पर निकला था। इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि इसकी साल 2026 तक के लिए एडवांस में बुकिंग हो चुकी है।  उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस जहाज का वीडियो शेयर किया है। 

 

रॉयल कैरेबियन आइकॉन ऑफ द सी लगभग 1,200 फीट (365 मीटर) लंबा है। इस जहाज की कीमत 200 करोड़ रुपये है। एफिल टॉवर की ऊंचाई से भी ऊंचे इस जहाज में 20 डेक हैं, साथ ही छह वॉटरस्लाइड, सात स्विमिंग पूल, एक आइस स्केटिंग रिंक, एक थिएटर और 40 से अधिक रेस्तरां, बार और लाउंज हैं।

 

आइकॉन ऑफ द सी में एक सेंट्रल पार्क भी बनाया गया है, जहां 33,000 से ज्यादा पौधे मौजूद हैं। इस जहाज पर 200 फीट ऊंचा बंद गुंबद भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह जहाज इतना बड़ा है कि इसका वजन टाइटैनिक से पांच गुना ज्यादा है।

 

इस जहाज का हॉलिडे का किराया 3 लाख रुपये से लेकर 83 लाख रुपये तक है। टिकट के अनुसार आप जहाज पर उपलब्ध सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। यह जहाज साल 2026 तक के लिए एडवांस बुक है। इस जहाज का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि भारतीयों के पास दुनिया की दो सबसे बड़ी पर्यटक आबादी होगी और शायद तब तक हम अपने खुद के क्रूज जहाजों की मांग करेंगे और हमारे पास भी हमारा अपना एक क्रूज हो।