Weather : पहाड़ों पर बारिश और जमकर बर्फबारी...दिल्ली NCR, यूपी से लेकर बिहार तक कोहरा ही कोहरा; जानिए 10 राज्यों के मौसम का हाल

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। मंगलवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट आयी है। उम्मीद है कि गुरुवार तक तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, शुक्रवार को Delhi NCR में बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर हरियाणा और पंजाब तक कोहरे से राहत नहीं मिल रही है।
 
दिल्ली एनसीआर में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर मौसम बिगड़ने लगा है। मंगलवार को जहां पूरा दिल्ली एनसीआर घने कोहरे की चपेट में रहा, वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आज ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम खराब हो सकता है। संभावना है कि शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान एक बार फिर 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। Read also:-Volvo C40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक महंगी कार में लगी आग, मालिक ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

 

 

तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा
संभावना है कि 3 फरवरी तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पहुंचेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 11 और 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उम्मीद है कि बुधवार को भी तापमान इसी स्तर पर रहेगा. गुरुवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 9 डिग्री और शुक्रवार को फिर एक डिग्री गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। इन चार दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकल सकती है।