Weather : कोहरे की गिरफ्त में Delhi-NCR, बिहार-उत्तर प्रदेश में तापमान में खासी गिरावट; जानिए 5 राज्यों के मौसम का हाल 

Delhi-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  शीतलहर के साथ-साथ घना कोहरा भी पड़ रहा है। इसके चलते मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तराखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है 
 
उत्तर भारत भीषण ठंड की गिरफ्त में है। Delhi-NCR में शीतलहर चल रही है।  इससे तापमान में काफी गिरावट आयी है। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19 के आसपास रहने की उम्मीद दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण शनिवार और रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 14 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह और देर रात घना कोहरा देखा जा सकता है। घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। Read also:-दो घंटे का सफर 20 मिनट में, पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे अटल सेतु का उद्घाटन, जानिए कितना होगा टोल?

 


दिल्ली में बहुत ठंड है। शनिवार को दिल्ली का तापमान पूरे उत्तर भारत में सबसे कम दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली में तापमान 3 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। आयानगर में तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 3.4 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस और रिज में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

 


उत्तर भारत के कई हिस्सों में 30-31 दिसंबर तक भयंकर तूफान आ रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। 

 

घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो रही है
पंजाब के अमृतसर, यूपी के लखनऊ और वाराणसी में कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर 25 मीटर रहा. इसी तरह चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के बरेली, बिहार के पूर्णिया और असम के तेजपुर में दृश्यता 50 मीटर और हरियाणा के अंबाला और राजस्थान के गंगानगर में 200 मीटर रही।

 

बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गया में तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों में पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 

 

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी घना कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, उधम सिंह नगर, पौडी, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।