Weather : पहले हीट वेव, फिर उसके बाद उमस और अब बारिश मचाएगी घमासान...IMD के अलर्ट ने बढाई टेंशन

भीषण गर्मी के बाद दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। छिटपुट बारिश से उमस बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग के नए अपडेट ने टेंशन बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक आने वाला जुलाई महीना मुश्किल भरा हो सकता है।
 
उत्तर भारत में भीषण गर्मी से जहां आम लोगों को राहत मिली थी, वहीं अब रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद उमस से लोग परेशान हैं। लोगों को कुछ दिनों तक इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसके बाद आपको राहत मिल जाएगी, तो शायद ऐसा नहीं है। मौसम विभाग (IMD) का नया अपडेट आपको चौंका सकता है। इसके मुताबिक, इस बार बारिश कहर बरपाने ​​वाली है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश और कुछ जगहों पर इससे भी ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है।Read Also:-सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट, खरीदने का अच्छा मौका, जानें क्या है आज का भाव....

 

दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है और देश के ज्यादातर राज्यों में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। देश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। 

 

यह भी कहा गया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहने की संभावना है।

 

अनुमान है कि 26-29 जून तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, 26-29 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 27-29 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली, 28 और 29 को हरियाणा और 29 जून को पंजाब में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। वहीं, 28 और 29 जून को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 

27-29 जून के दौरान बिहार, 26, 28 और 29 को झारखंड और 26-29 जून के दौरान ओडिशा के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की संभावना जताई है। अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

पिछली बार का रिकॉर्ड टूटेगा
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार गर्मी बढ़ी है और बारिश भी बढ़ेगी। इस साल पिछली बार से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। जुलाई का महीना काफी मुश्किल भरा हो सकता है।