मौसम: Delhi-NCR में ठंड के शिमला और नैनीताल जैसे हालत, 5.3 डिग्री पहुंचा तापमान, 24 घंटे में बारिश होने की संभावना

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस और करनाल और भिवानी में 7.2 डिग्री रहा. इस बीच, दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता का स्तर कम हो गया।
 
Delhi-NCR में ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है। 8 जनवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री तक पहुंच गया, जो साल 2024 के सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया है। सोमवार को Delhi-NCR में भी उतनी ही ठंड महसूस की गई जितनी कि नैनीताल और शिमला में।READ ALSO:-UP : अयोध्या राम मंदिर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर ट्रस्ट ने शेयर किया वीडियो, भव्यता देख मंत्रमुग्ध हो नजर नहीं हटा पाएंगे

 


Delhi-NCR के साथ-साथ देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। 'कोल्ड डे' और घने कोहरे के कारण आम जनता की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण उड़ानों पर भी असर पड़ा है। 

 


मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है। IMD ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस और करनाल और भिवानी में 7.2 डिग्री रहा। इस बीच, दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता का स्तर कम हो गया। देश के इस हिस्से में पिछले कुछ दिनों के दौरान दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से थोड़ा कम है।