अल्मोड़ा में 50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों के मरने की आशंका; 20 शव बरामद, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 25 से ज्यादा घायल हैं। हादसा अल्मोड़ा के कूपी के पास हुआ। बस में 42 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
Nov 4, 2024, 11:20 IST

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गढ़वाल-रामनगर मार्ग पर सल्ट तहसील के मरचूला में कुपी गांव के पास एक बस खाई में गिर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बस सोमवार सुबह नैनीकांडा ब्लॉक के किनाथ से यात्रियों को लेकर रामनगर के लिए निकली थी, तभी संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गई। Read also:-अच्छी खबर! अब टोल टैक्स के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, NHAI का बड़ा अपडेट, जानिए कैसे कटेगा टोल टैक्स?
बस यूजर कंपनी की बताई जा रही है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि अभी तक 20 शव खाई से निकाले जा चुके हैं। सल्ट पुलिस के अलावा एसएसपी अल्मोड़ा, एसडीएम और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने हादसे की पुष्टि की है।
जिस स्थान पर हादसा हुआ वह पहाड़ी इलाका है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बस खाई में गिर गई है। पास में ही एक छोटी नदी गुजर रही है। स्थानीय लोग मौके पर खड़े नजर आ रहे हैं।
अधिकारी बोले- हादसे की जांच होगी
एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जाएगी। पता लगाया जा रहा है कि बस का चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था या वाहन में कोई तकनीकी दिक्कत थी। बस की गति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायलों की संख्या को देखते हुए अल्मोड़ा जिला अस्पताल और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट रहने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जानकारी मिली है कि बस करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरी है। बस में 40 से 50 लोग सवार थे। कुछ यात्री खुद ही बस से निकलकर सड़क तक पहुंच गए, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।