UP मौसम : उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव, आज से सताने लगेगी सर्दी, रात में होने लगेगा शीत लहर का एहसास, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

 उत्तर प्रदेश में आज से ठंड बढ़ने वाली है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अब बारिश का कोई अनुमान नहीं है। अब सर्दी में बढ़ोतरी होगी। इससे रात में शीतलहर का अहसास होगा। साथ ही कोहरा भी बढ़ेगा। 
 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में आज (Tuesday) से ठंड बढ़ने वाली है। इसके साथ ही आज से उत्तर प्रदेश में हल्की शीतलहर भी चलेगी। रात में लोगों को इस शीतलहर का एहसास होने लगेगा। इतना ही नहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। READ ALSO:-मुज़फ्फरनगर : भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; 6 दोस्तों की मौत, नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

 

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अब बारिश का कोई अनुमान नहीं है। अब ठंड बढ़ेगी। तापमान में गिरावट का अनुमान है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जहां पिछले दिनों अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच था, अब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि कई जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

 

अब कोहरे का असर दिखेगा
मोहम्मद दानिश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। साथ ही बताया कि अब कोहरा भी बढ़ेगा। इसका असर रात और सुबह के समय ज्यादा दिखाई देगा।

 

आज ऐसा रहेगा आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज (14 November) लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, लखीमपुर खीरी,गोरखपुर, बाराबंकी,हरदोई,कानपुर शहर,कानपुर देहात,इटावा और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। फ़तेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फ़ैज़ाबाद, फुरसतगंज, ग़ाज़ीपुर, फ़तेहगढ़, बस्ती, झाँसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

 

इसके अलावा इटावा सहित मेरठ, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली, शाहजहाँपुर, आगरा, अलीगढ और बुलन्दशहर में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि आज़मगढ़, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।