UPPCL Jobs 2024: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में भर्ती का ऐलान, UPSC और UPSSSC कराएगा समूह ख और ग वर्ग में की परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग समूह ख और ग वर्ग में भर्ती करेगा। इसने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग और लोक सेवा आयोग के माध्यम से पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
 
UPPCL
उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग में समूह 'ख' एवं 'ग' में भर्तियां घोषित की गई हैं। उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड इन भर्तियों का आयोजन करेगा। पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं कराने के लिए यूपीएससी और यूपीएसएसएससी (UPSC and UPSSSC) की मदद ली जाएगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यह नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Read Also:-भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बढ़ाई UPI Transaction की लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा

 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग समूह 'ख' एवं 'ग'  के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षाएं कराएगा। भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को रिक्त पदों की अधिसूचना ऑनलाइन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 fallback

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में यह दूसरी बड़ी भर्ती है। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के तहत 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए दोबारा परीक्षा कराई जा रही है। 

 

वहीं होमगार्ड के 40 हजार से अधिक पदों पर भी भर्ती की जा रही है लेकिन लंबे समय से बिजली विभाग के कर्मचारी स्थायी पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं। ऐसे में ताजा अधिसूचना से उनका मनोबल बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश के कई राजनीतिक दल भी स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।