UP मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी बारिश से ठंडक, लखनऊ में कब होगी बारिश?

उत्तरप्रदेश में आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। 
 
उत्तर प्रदेश में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 जनवरी तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा तेज हवाएं चलेंगी और ओले भी गिर सकते हैं। पूरे प्रदेश में बादल छाये रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान तो बढ़ेगा, लेकिन ठंड कम नहीं होगी। रविवार को मुजफ्फरनगर लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया. वाराणसी में रविवार का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। READ ALSO:-भारतीय वायुसेना ने किया गजब का कारनामा, रात के घने अंधेरे में पहली बार कारगिल में उतरा हरक्यूलिस विमान, शेयर किया Video

 

 

 

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलेंगी। 9 से 11 जनवरी के बीच आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। सुबह और रात में शीतलहर और घने कोहरे की संभावना है।

 

इस सप्ताह लखनऊ में तापमान में गिरावट हो सकती है। 14 जनवरी तक तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. शहर में मंगलवार को कोहरे की चादर के बीच बारिश की संभावना है। बुधवार से रविवार तक लखनऊ में कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है।